फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में जालंधर से बहराइच जा रही स्लीपर बस पलटी, 18 यात्री घायल

विज्ञापन
खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। जालंधर से बहराइच जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस मंगलवार सुबह छह बजे खुटार क्षेत्र में गांव नवदिया मनकंठ के पास पलट गई। हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सुबह छह बजे गांव के लोग खुटार-पूरनपुर मार्ग के पास टहल रहे थे। इस दौरान पूरनपुर की ओर से बेहद तेज रफ्तार आ रही बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुुकार मच गई। गांव के लोगों ने पुलिस और गांव के अन्य लोगों को सूचना देकर मौके पर बुलाकर बस से घायलों को निकाला।
पुलिस ने एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से छह घायलों को सीएचसी भिजवाया। मामूली घायल 12 लोगों ने निजी डॉक्टर के यहां जाकर इलाज करा लिया और घर चले गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस में लगभग 90 सवारियां थीं, लेकिन पुलिस के अनुसार बस में 55 यात्री थे। सभी घायल बहराइच के रहने वाले हैं। नवदिया मनकंठ के प्रधान के भाई नवलकिशोर ने यात्रियों के जलपान की व्यवस्था की। यात्रियों को दूसरी बस से बहराइच रवाना किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाकर इलाज की व्यवस्था कराई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये यात्री हुए घायल
बस पलटने से बहराइच के थाना हरदी के गांव गौरीशंकर पुरवा की संजू देवी, हरदी के ही गांव रमपुरवा के बबलू, थाना मूर्तिहा के गांव धनड़ा के हिमांशु, नानपारा के गांव मठिया के रेखा देवी, थाना गौढ़ी के गांव कोदही के मनोज यादव को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इसके अलावा संजू देवी के पति दुखीराम, पुत्र अनुज, कृष्णा, पुत्री गौरी, गिरिजा, मल्हीपुर के गांव सररा की मीना देवी, मीना के पति मुकेश कुमार, शमीम, थाना खैरीघाट के गांव रखौना के अशोक मिश्रा, गांव नदौनी के संदीप, संदीप की पत्नी प्रियंका देवी, लखीमपुर के थाना ईसानगर के गांव कटोली के ओमप्रकाश भी घायल हुए हैं और सभी ने निजी डाॅक्टर के यहां उपचार कराया है।

चालक ने पी रखी थी शराब
बस पलटने से घायल हुए अशोक मिश्रा ने बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और बेहद तेज रफ्तार से बस चला रहा था। यात्रियों ने कई बार मना किया लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दो घंटे से अधिक तक लगा रहा जाम
बस पलट जाने से पूरनपुर खुटार मार्ग पर लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया और यात्रियों का सामान रोड से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आवागमन चालू होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज



बस पलटने के मामले में बस के यात्री बहराइच के थाना खैरीघाट के गांव रखौना निवासी अशोक कुमार मिश्र ने चालक पर बस को लापरवाही से चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने सहित कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अशोक मिश्र की तहरीर के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। पांच-छह यात्री घायल हुए थे। सभी की हालत ठीक है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

खुटार के पास पलटी स्लीपर बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें