फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिल्हुआ के पास बाघ ने गाय को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव सिल्हुआ के पास बाघ ने गाय को मार डाला। सूचना पर वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया और लोगों को सतर्क रहने की अपील कर चले गए।
विज्ञापन

गांव के किनारे बंजर भूमि के पास रवि दीक्षित का खेत है। सोमवार रात बाघ ने रवि के खेत में एक गाय को मार डाला। मंगलवार सुबह गांव के गुड्डू वाजपेयी गेहूं की सिंचाई करने पहुंचे तो रवि के खेत में गाय का शव पड़ा देखा। शोर सुनकर गांव और आसपास खेतों पर काम कर रहे तमाम लोग मौके पर पहुंचे।
गाय का शव मिलने की सूचना डीएफओ को दी गई। इसके बाद वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पैरों के निशान ट्रेस करने का प्रयास किया गया, लेकिन पराली आदि होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों की और अकेले न जाने की अपील की। गांव के लोगों ने बताया कि गांव सौंफरी, सिल्हुआ, अठकोना, रुजहा आदि के पास बाघ कई महीने से घूम रहा है, लेकिन वनकर्मी खानापूरी कर रहे हैं।

सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम क्षेत्र में कांबिंग करेगी।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें