फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिंजई में उधार न देने पर दुकान में तोड़फाेड़

विज्ञापन
मोहल्ला सिजंई में तोड़फोड़ के दौरान दुकान का टूटा शीशा। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उधार न देने पर वस्त्रों की दुकान पर ग्राहक ने साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कर दी और भाग गया। दुकान मालिक ने फायर करने का आरोप लगाया है। घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। उसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के मोहल्ला बंगश निवासी गुलजार ने बताया कि उनकी मोहल्ला सिंजई में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पांच दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे मोहल्ला वर्कजई निवासी फरहान अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। उसने कपड़े दिखाने के लिए कहा। कपड़े पसंद कर उधार देने की बात कही। मना करने पर सभी गालियां देने लगा।
आरोप है कि विरोध करने पर फरहान ने तमंचे से फायर कर दिया, जो मिस हो गया। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की। धमकाते हुए रंगदारी भी मांगी। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें