परौर। यहां से कलान और फर्रुखाबाद होते हुए शाहजहांपुर तक रोडवेज बस सेवा शुरू होने से लोगों में हर्ष है। यहां से बदायूं होकर दिल्ली मार्ग पर करीब एक दशक से रोडवेज सेवा चल रही है, लेकिन जिला मुख्यालय तक जाने के लिए कोई बस सुलभ नहीं थी। अब फर्रुखाबाद होकर शाहजहांपुर तक रोडवेज बस शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिल गई है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोडवेज सेवा यहां से सीधे जरियनपुर और कोलाघाट होकर शाहजहांपुर के लिए चलाई जाए तो जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय के साथ किराया भी कम लगेगा। फिलहाल बस सुबह आठ बजे चल रही है। क्षेत्र के पुष्पेंद्र गुप्ता, राजीव सिंह चौहान, महेंद्र सिंह कश्यप, राम अवतार कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह फौजी, हरिश्चंद्र सिंह ,विनोद कुमार गुप्ता आदि ने परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से परौर से शाहजहांपुर के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। संवाद