फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बहन के चचेरे देवर ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए और दो बार गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी से इन्कार करने पर पीड़िता सात दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रही थी। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया था कि उनकी दो बहनों की शादी सिंधौली के एक गांव में हुई है। इस कारण उसका बहनों के घर आना-जाना था। बहन के एक रिश्तेदार ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया, इससे वह दो बार गर्भवती हुई लेकिन दोनों बार दवा देकर गर्भपात करा दिया गया। अब युवक ने शादी से इन्कार कर दूसरी जगह शादी तय कर ली है।
वह एक सितंबर को उसके घर गई और शादी की बात कही तो युवक, उसके भाई और मां ने गाली-गलौज कर भगा दिया। एक सितंबर को तहरीर देने के बाद भी पुवायां और सिंधौली पुलिस एक दूसरे के थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए टरका रही थी। अमर उजाला में सात सितंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को पुवायां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें