फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में किशोरियां लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। स्कूल जाने के बहाने घर से निकलीं दो किशोरियों के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह लापता हुई दोनों किशोरियां एक ही परिवार की और आपस में चचेरी-तहेरी बहनें हैं। एक किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री और भतीजी एक साथ स्कूल जाने के लिए कहकर घर से निकलीं, लेकिन स्कूल में अवकाश होने से वहां नहीं गईं। दोपहर बाद तक किशोरियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश की।
विज्ञापन

देर रात तक किशोरियां नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। अपराध निरीक्षक सुनील यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों किशोरियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें