जैतीपुर। गढि़यारंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव में एक व्यक्ति ने गाय की भाला मारकर हत्या कर दी। बाद में उसके पैरों में रस्सी बांधकर उसे बैलों से खींचकर आबादी से दूर ले गया।
गाय के साथ क्रूरता बरते जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोरक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर गांव के सेवाराम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गाय का पोस्टमाॅर्टम कराकर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद