फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। मोहल्ला राठान में रविवार को पवन कुमार के घर में घुसकर रंजिशन मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पवन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह घर पर पत्नी पायल के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पहले हो चुकी कहासुनी को लेकर मोहल्ले के ही विपिन, अशोक और अनिल अपने साथ गढ़िया रंगीन निवासी राजेश और रामकुमार को लेकर खिड़की तोड़कर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पत्नी को भी पीटा। मारपीट में उनकी बुजुर्ग मां नैना देवी और पड़ोस के संजय और उमेंद्र को भी चोटें आईं। बाद में आरोपी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों समेत 50 हजार रुपये नकद लूट ले गए। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें