फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मृतक की बाइक भी बरामद

विज्ञापन
पुवायां के गांव भम्मापुर निवासी अरवेश की बरामद बाइक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नगर पंचायत बंडा में आउटसोर्सिंग कर्मचारी गांव भम्मापुर निवासी अरवेश कुमार का शव मिलने के तीन दिन बाद भाई सुनील कुमार की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि अरवेश को ज्यादा शराब पिला दी गई, जिससे उसकी मौत हुए। मृतक की बाइक गांव से कुछ दूर खेत से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

अरवेश 13 जनवरी को बंडा में ड्यूटी करने जाने के लिए निकले थे। उनके नहीं आने पर भाई सुनील कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 16 जनवरी को अरवेश का शव गांव संजय नगर के पास खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम में अरवेश की मौत कार्डियोजेनिक शॉक के कारण होना पाई गई थी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने अरवेश की बाइक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास गांव नाहिल के अरुण वाजपेयी के खेत में पड़ी देखी।
जानकारी पाकर सुनील भी मौके पर पहुंचे और बाइक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई सुनील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई 13 जनवरी से लापता थे। 16 जनवरी को शव मिला था। सुनील ने बताया कि उन्हें शक है कि अरवेश को कुछ लोगों ने ज्यादा शराब पिला दी, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमें लगी हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज हो गई है, बाइक भी बरामद हो गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें