फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काॅफी मशीन के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मदनापुर थाना क्षेत्र के पेहना गांव में सोमवार रात शादी समारोह में काॅफी मशीन फटने से 30 वर्षीय कारीगर सुनील की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम की ओर से ठेकेदार अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी नीलम का आरोप है कि ठेकेदार ने रुपयों के लालच में खराब व पुरानी काॅफी मशीन शादी के कार्यक्रम मे भेज दी, जो चालू करते ही फट गई। रात करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि काॅफी मशीन फटने से पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। बाद में अस्पताल में उसके पति को मृत घोषित कर दिया गया।
आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से पति की मौत हुई है। बता दें कि 17 नवंबर को पेहना गांव में अंकित दीक्षित की बहन अनुष्का की शादी थी। रात करीब नौ बजे सुनील ने काॅफी बनाने के लिए मशीन को चालू किया। इस दौरान वह फट गई और उसके टुकड़े सुनील के अलावा पास में ही खड़े जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोठा मंझा निवासी सचिन के लगे। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें