फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सगे भाइयाें को घायल करने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। लेनदेन के विवाद में सगे भाइयों को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव नवलपुर जमीने नाहिल निवासी यतेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि सात जनवरी की रात आठ बजे वह अपने भाई पंकज सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव संजय नगर में मुलायम सिंह से उनका लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मुलायम सिंह ने अपने घर कॉल कर लोगों को बुला लिया। मुलायम सिंह, जसमेल सिंह, पवन सिंह, गौरव सिंह, शिशुपाल सिंह, बिजेंद्र आदि ने उनसे और भाई से गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद वह घर चले आए तो आरोपी भी घर में घुस गए और फिर मारपीट कर घरेलू सामान तोड़ दिया। गांव के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यतेंद्र सिंह ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी थी, पुलिस ने यतेंद्र और पंकज का मेडिकल कराया था। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें