फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंजिशन हमला कर परिवार को घायल करने में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। भटपुरा मिश्र गांव में गत 28 दिसंबर को सुबह सोनू सिंह और उनके घरवालों पर रंजिशन हमला कर उन्हें घायल कर देने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर रविवार को गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोनू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर के सामने परिवार सहित अलाव ताप रहे थे। तभी गांव के ही संजय सिंह, अटल सिंह, मनोज सिंह, लल्ला उर्फ सुरेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, नरेंद्र सिंह, ओंकार सिंह और अमर जीत सिंह लाठी-डंडों और नाजायज शस्त्रों से लैस होकर आ गए और गालियां देने लगे। आरोपी हमलावर हो गए और उनके माता-पिता समेत बच्चों तक को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, किंतु वह बाल-बाल बच गए।
आरोपियों के खिलाफ गत माह संजय सिंह की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसीलिए पुलिस ने सोनू सिंह के परिजनों पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नतीजन में पीड़ित पक्ष को एसपी से गुहार लगानी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें