फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं से रैगिंग और छेड़खानी के आरोपी डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप है कि रैगिंग करते हुए मुर्गा बनाकर घुटनों के बल चलवाकर गाली-गलौज और छेड़खानी की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले डॉक्टर ने तीन छात्राओं समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट और एसपी आफिस पहुंचकर डॉक्टरों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया था। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
इसमें बताया कि 24 मई को कक्षाओं में शिक्षण कार्य के बाद आराम करने पहुंचने पर डॉ. गार्गी ने नाराजगी जताई। तभी डॉ. गागी रेड्डी, कृष्णा रेड्डी, डॉ. शिवम, डॉ. सीताराम व डॉ. विपुल आ गए और गाली-गलौज करते हुए रैगिंग करने लगे। लड़कियों को मुर्गा बनाकर घुटनों के बल चलवाया और छेड़खानी की। विरोध पर गालीगलौज की।
विज्ञापन

डर की वजह से छात्राएं रोने लगीं। बमुश्किल दरवाजा खोलकर जान बचाई। आरोप है कि डॉक्टर रात में शराब पीकर छात्राओं से अभद्रता करते हैं। मामले की शिकायत आरएन शुक्ला व डॉ. दीपक ओबराय से करने पर विभागीय जांच की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - ज्योति यादव, सीओ, तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें