फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्लीनिक का शटर बंद कर झोलाछाप ने किशोरी से छेड़खानी की

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के एक मोहल्ले में दवा लेने गई किशोरी को झोलाछाप ने शटर गिराकर बंद कर दिया। आरोप है कि नाबालिग के साथ छेड़खानी की गई। किशोरी की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे और झोलाछाप को पीट दिया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे बीमार होने के चलते किशोरी दवा लेने गई थी। बताते हैं कि किशोरी को झोलाछाप ने बंद कर लिया और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद किशोरी को सौ रुपये देकर घर पर कुछ नहीं बताने के लिए कहा। किशोरी ने घर जाकर मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटी और झोलाछाप को पीट दिया। पुलिस ने उसे बचाया और थाने ले आई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें