शाहजहांपुर में कार्यशाला में प्रतिभागियों को सम्मानित करती गुलिस्ता। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। अर्थयन सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय वंदेमातरम एआई फिल्म मेकिंग कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
एक निजी इंस्टीट्यूट में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता गुलिस्ता आलिजा ने कहा कि युवाओं के लिए फिल्म क्षेत्र अब केवल अभिनय तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार, रचनात्मकता और तकनीकी नवाचार का विशाल मंच बन चुका है।
निदेशक डॉ. इरफान ह्यूमन ने विचार रखे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। प्रबंध निदेशक हसन ईशान, मजहर अली खान, अयूब खान, अजय अलबेला, नगमा, फौजिया जलील और रूफिया खान का सहयोग रहा। संवाद