खुटार। कठिना नदी के किनारे एक अजगर ने गांव बनकटा की कौशल्या देवी की बकरी को फंदा बनाकर लपेट लिया और जकड़कर मार डाला। कौशल्या देवी बृहस्पतिवार दोपहर गांव की अन्य महिलाओं के साथ बकरियां चराने कठिना नदी किनारे गईं थीं। शाम छह बजे गन्ने के खेत से निकले अजगर ने एक बकरी को जकड़ लिया। लोगों के पत्थर फेंकने और शोर शराबा करने पर अजगर ने बकरी को छोड़ दिया।
अजगर कुछ दूर झाड़ियों में चला गया। शुक्रवार को गांव के लोगों ने रेंजर दिनेश बडोला को जानकारी दी। रेंजर के निर्देश पर वनरक्षक संतोष गौड़ टीम के साथ गांव पहुंचे। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजा था। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद