फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदियों को बचाने का संकल्प, जल चौपाल में भैंसी नदी के पुनरुद्धार पर हुई चर्चा

विज्ञापन
बंडा के गांव देवकली में सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कृत बच्चे। स्
विज्ञापन
बंडा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में बुधवार को जिला गंगा समिति के बैनर तले बंडा के ग्राम देवकली स्थित सुभाष चंद्र बोस कॉलेज में जल संरक्षण के लिए जल चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोक भारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा ने एक जनपद, एक नदी की तर्ज पर जिले में पुनर्जीवित हो रही भैंसी नदी पर चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय अवस्थी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना पर प्रकाश डाला।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर जल की महत्ता को उकेरा। इसमें शीतल ने प्रथम, सेजल ने द्वितीय एवं साक्षी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जल सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दर्शिका, राधिका और यश रस्तोगी विजयी रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य कुसुम मिश्रा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आशीष मिश्रा, हिमांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें