फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
पुवायां में रन फार यूनिटी में शामिल सीओ प्रवीण मलिक और पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस कार्यालय में एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। रिजर्व पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी को एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में भी एनसीसी की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ।
इसके अलावा पुवायां, तिलहर, रोजा, खुदागंज समेत सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। परौर में एकता दौड़ के साथ शपथ और एकता मार्च निकाला गया। कलान, जैतीपुर, तिलहर व अन्य थानों में स्कूली बच्चों और पुलिसकर्मियों ने बड़ी स्क्रीन पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन



इंदिरा गांधी को भी बलिदान दिवस पर किया नमन
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस तथा सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर शनिवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने तीनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार गोष्ठी में उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, महानगर अध्यक्ष तक्वीम हसन खान, धर्मेंद्र दीक्षित, रामजी अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद

सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के विचारों को जीवन में उतारें : वित्त मंत्री
शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में शनिवार को सरदार पटेल और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि महापुरुषों के विचाराें को जीवन में उतारें। एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों का योगदान अतुलनीय है। मुख्य वक्ता डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, अध्यक्षता कर रहे प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता भानु भूषण जौहरी, प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर, राम सिंह, प्रबंधक राजीव खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद

सपा कार्यालय में भी मनाई गई जयंती
शाहजहांपुर। सपा के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि सीतापुर की लहरपुर सीट से सपा विधायक अनिल कुमार वर्मा ने महापुरुषों के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, पूर्व एमएलसी अमित यादव, रणंजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में रन फार यूनिटी में शामिल सीओ प्रवीण मलिक और पुलिसकर्मी। संवाद

पुवायां में रन फार यूनिटी में शामिल सीओ प्रवीण मलिक और पुलिसकर्मी। संवाद

पुवायां में रन फार यूनिटी में शामिल सीओ प्रवीण मलिक और पुलिसकर्मी। संवाद

पुवायां में रन फार यूनिटी में शामिल सीओ प्रवीण मलिक और पुलिसकर्मी। संवाद

पुवायां में रन फार यूनिटी में शामिल सीओ प्रवीण मलिक और पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें