फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गुलड़िया स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पीछे बनी सर्विस रोड पर बह रहा गंदा पानी। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
जलालाबाद। गुलड़िया स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पीछे बनी सर्विस रोड के बड़े हिस्से पर गंदा और बदबूदार पानी बहने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल प्लाजा के शौचालय का पानी सर्विस रोड पर पहुंच रहा है। उन्होंने पानी का बहाव रोकने और निकास की उचित व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

इस सर्विस रोड से नगरिया भूड़, लहरावर, मछरियाई, पलहरई, मिठाह, नगरा, करनापुर और अफतियापुर समेत कई गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या में बच्चे साइकिल से स्कूल जाते हैं। उन्हें भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
एक स्थान पर काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है। बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
राजेश, अमित, संजू, शिववीर वर्मा और सर्वेश सिंह आदि ग्रामीणों ने टोल प्लाजा में कार्यरत लोगों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पानी टोल प्लाजा की रसोई का बताया जा रहा है। प्लाजा के मैनेजर भगत सिंह को पानी के निकास की तत्काल उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें