फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
टाउनहाल ओवरब्रिज पर कार में लगी आग। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के टाउनहाल ब्रिज पर रविवार रात साढ़े आठ बजे खड़ी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक भी कार को छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 20-25 मिनट की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस दौरान ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ लग गई। थाना सदर बाजार पुलिस ने भीड़ को हटाया और यातायात सुचारू कराया गया। मोबाइल से वीडियो बना रहे लोगों को जल रही कार से दूर किया। शार्ट-सर्किट से कार में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें