मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगशान निवासी पेंटर प्रेम प्रकाश (30) सोमवार रात लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेन चौराहा ओवरब्रिज के नीचे किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हाे गए। बरेली के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
जवाहर लाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे बेटा प्रेमप्रकाश जलालाबाद राज्यमार्ग पर स्थित एक सरकारी भवन की पुताई करके घर लौट रहा था। ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
प्रेम प्रकाश की मौत से उनकी मां अलका देवी, पिता जवाहर लाल, पत्नी पूजा देवी, पुत्री शिखा, आरुषि, रितिका देवी, अर्शिता देवी, पुत्र एरव का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है।
-
वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार बरेली रेफर
तिलहर। जैतीपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात गांव मंसूरपुर गोटिया निवासी बाइक सवार राजेश कुमार किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए हैं। संवाद
प्रेम प्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन