फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी तिराहे से खिरनीबाग चौराहे तक एकल मार्ग व्यवस्था होगी लागू

विज्ञापन
कचहरी रोड पर निरीक्षण करते एडीएम, सिटी मजिस्टे्रट व एसपी सिटी। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी रोड का एडीएम रजनीश मिश्रा ने अफसरों व नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ निरीक्षण किया। सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात अवरुद्ध देखकर उन्होंने एकल मार्ग व्यवस्था को शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मार्ग पर दोपहिया वाहनों को सड़क किनारे व मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़ा किए जाने के कारण यातायात बाधित हो जाता है। एडीएम ने निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर यातायात पुलिस व नगर निगम प्रवर्तन दल को नियमित चेकिंग, प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यूडी तिराहे से खिरनीबाग चौराहे के मध्य लागू एकल मार्ग व्यवस्था (वन-वे ट्रैफिक सिस्टम) का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। मार्ग पर बेरिकेडिंग, संकेतक व पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण में नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ संजय कुमार सिंह, टीएसआई विनय कुमार पांडेय शामिल रहे।

सत्संग कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण
आगामी 14-15 अप्रैल को बरेली मोड़ मैदान पर आयोजित होने वाले संत राजिंदर सिंह के सत्संग कार्यक्रम को लेकर एसपी सिटी ने निरीक्षण किया। आने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों का निर्धारण, रूट डायवर्जन, बेरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें