शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में मीरानपुर कटरा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से कार सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। मदनापुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी नितिन कुमार, सुनील और हरिंदर मलिक कार से कटरा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। देर रात करीब दस बजे कटरा रोड पर पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में लदी केले की टोकरियां भी सड़क पर बिखर गईं। हादसे में पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि घायलाें को अस्पताल भेजा गया है। संवाद