फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलीला मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कांट। रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पड़ैचा गांव निवासी आशीष (22) की मौत हो गई, जबकि रामवीर और सुमित घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात आशीष दो युवकों के साथ रामलीला मेला देखने आए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गुरथना गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। रामवीर और सुमित का उपचार चल रहा है।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें