फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकाल गुरू महाराज के प्रति जताई आस्था

Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रभातफेरी न‌िकालते लोग
विज्ञापन
गुरू गोविंद सिंह महाराज के 350 साला प्रकाश पर्व पर में श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में चल रही प्रभातफेरी की श्रंखला का समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा रामनगर से भव्य प्रभातफेरी निकालकर गुरु महाराज का गुणगान किया। 
विज्ञापन

गुरुद्वारा तेगबहादुर रामनगर से सुबह साढ़े पांच बजे प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। कड़ाके की सर्दी में निकली प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और चाय-नाश्ते का लंगर भी बांटी। गुरू ग्रंथ साहिब की अगुवाई में शुरू हुई प्रभातफेरी में संत सिपाही गतका ग्रुप जोन के युवा और बच्चे जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते चल रहे थे। पंच प्यारे के आगे युवा सड़क पर झाड़ू लगाते चल रहे थे। महिलाएं और पुरुष सबद-कीर्तन कर गुरु महाराज का गुणगान करते चले। क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संपन्न हुई। यहां मुख्य सेवादार गुरुबख्श सिंह प्रूथी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रसाद बांटा। आयोजन में अवतार सिंह मोगा, जुझार सिंह मोगा, जगजीत सिंह, हरभजन सिंह दुआ, त्रिलोचन सिंह बग्गा, गोपी बग्गा, जसप्रीत सिंह, कोमल, रानू मोगा, रंजीत सिंह बग्गा, जगजीत सिंह, जसवीर सिंह, कमलेश कौर माटा, हरजीत कौर, रमीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुनीता चावला, दिलप्रीत सिंह आदि का योगदान रहा। 
आज निकलेगा नगर कीर्तन
गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रविवार को दोपहर 12 बजे से गर्रा फाटक मार्ग स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन के प्रति शहरवासियों को जागरुक करने और कीर्तन यात्रा का हिस्सा बनने के लिए गुरू गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से जुड़े युवा सुबह 10 बजे दोपहिया वाहन रैली निकालेंगे। इसका नेतृत्व संयोजक निरंकार सिंह लूथरा और अध्यक्ष जवाहर सिंह टुटेजा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें