पुवायां। जेबा चौराहे के पास एक गाय को जबरन वाहन पर चढ़ाने और उसे पीटने से नाराज लोगाें ने आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
शनिवार दोपहर कुछ लोग एक गाय को पकड़कर लोडर में चढ़ा रहे थे। गाय के वाहन में न चढ़ने पर डंडे से पीट रहे थे। गर्भवती गाय को पिटते देख आसपास के लोगों ने पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि वे गाय को दूध दूने के लिए घर ले जा रहे हैं। गाय को पिटता देखकर नाराज लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी।
पूछताछ के बाद पुलिस गाय पकड़ने वाले संदीप और सुखदेव को एक बाइक और लोडर के साथ थाने ले आई। मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी वकील नीतू वाजपेयी थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि उनकी गाय किसी तरह घर से निकल गई थी। गांव महमूदपुर सैंजनिया के संदीप सिंह और उसके पिता सुखदेव सिंह पीटते हुए ले जा रहे थे। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि संदीप और सुखदेव का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।