फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एक नवंबर को जिले में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में होगा। इसमें 44 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर शिविर की तैयारियां की जा रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शिविर में चिह्नित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ आमजन को पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें