जीआईसी मैदान में सामूहिक विवाह आयोजन की चल रहीं तैयारियां। संवाद
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार को जीआईसी मैदान पर होगा। शनिवार को दिनभर तैयारी चलती रही। पानी भरे गड्ढों को राख डालकर भरा गया तो बारिश से बचाव के लिए जर्मन टेंट लगाया गया। दो सौ जोड़ों की शादियां प्रस्तावित हैं।
इस बार जुलाई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बारिश होने के कारण अब तक हुए चार आयोजनों में वर-वधू पक्ष के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। रविवार को भी बारिश की संभावना है। पूर्व में ओसीएफ मैदान पर कार्यक्रम आयोजित होना था लेकिन वहां पानी भर जाने के कारण जीआईसी मैदान पर विवाह समारोह कराया जाएगा।
ओसीएफ रामलीला मैदान पर जलभराव होने के कारण जीआईसी मैदान पर कार्यक्रम किया जा रहा है। बारिश से बचाव के लिए संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है।
- राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी