फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लिंटर खोलते समय फिसलकर गिरे राज-मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव टाह खुर्द कलां निवासी अकील खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। गांव पिपरिया भागवंत के सोनपाल शर्मा के कस्बे में बन रहे मकान का लिंटर खोलते समय गर्जर फिसलने से गांव टाह खुर्द कलां निवासी 35 वर्षीय राज-मिस्त्री अकील खां की छत से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी इसरार खां ने बताया कि उन्होंने गांव पिपरिया भागवंत गांव निवासी सोनपाल शर्मा के खुटार के माता पंथवारी मंदिर रोड पर बन रहे मकान के निर्माण का ठेका लिया था। कुछ दिन पूर्व मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डाला गया था। रविवार को इसरार खां का पुत्र अकील खां गांव सौंफरी निवासी श्रमिक वासिद के साथ लिंटर की शटरिंग खोल रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे लोहे का एक गर्डर फिसल गया, जिस कारण अकील खां छत से नीचे आ गिरे।
हादसे के बाद श्रमिक वासिद ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से अकील को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर अकील खां के परिजन भी रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप भी नही लगाया है। परिजन तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
टाह खुर्द कलां निवासी अकील खां चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे और राज मिस्त्री का काम कर परिवार की गुजर करते थे। अकील खां के तीन बच्चे सात वर्षीय रिफा, पांच वर्षीय अशद और तीन वर्ष का अरश है। अकील खां की मौत से पिता इसरार खां, मां शहरून्निशा, पत्नी माबिया खातून, भाई शकील, शान मोहम्मद, चांद मोहम्मद और बहन अंजुम का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुटार के गांव टाह खुर्द कलां निवासी अकील खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें