फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पदयात्रा निकालकर नेताजी को याद किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा के दौरान मौजूद अखिल भार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से शनिवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल जगवीर सिंह जागलान ने शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

यात्रा शहीद पार्क से खिरनीबाग चौराहा, लोधीपुर, सिटी पार्क से होते हुए हथौड़ा स्थित सुभाष चौक पर संपन्न हुई। पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, समाजसेवियों तथा विशिष्टजनों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संगठन की ओर से चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल एके राय, विनोद सिंह, सतीश सिंह चौहान, मनोज अवस्थी, सुदेश मिश्रा, योगेंद्र त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें