फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता से मिलने पहुंचा मध्य प्रदेश से प्रेमी, सास ने पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मध्य प्रदेश का एक युवक पुवायां स्थित एक गांव में विवाहिता से मिलने पहुंचा। उसकी सास ने पुलिस बुलाकर युवक को पकड़वा दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी दंपती बाहर रहकर काम करते हैं। दंपती जहां काम करते हैं, वहां मध्य प्रदेश एक युवक भी काम करता है। काम करने के दौरान पुवायां की विवाहिता की मध्य प्रदेश के युवक से नजदीकियां हो गईं। कुछ दिन पूर्व विवाहिता पति को काम पर छोड़कर वापस घर आ गई। घर में रहने के दौरान विवाहिता की अपनी सास और देवर से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। विवाहिता की शिकायत पर देवर को थाने लाकर फटकार भी लगाई गई।
विवाहिता के बुलाने पर मध्य प्रदेश का युवक आठ नवंबर को महिला के घर पहुंचा। रात में सास ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गांव जाकर युवक को थाने ले आई। रविवार को दिनभर विवाहिता थाने में युवक को छुड़ाने का प्रयास करती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के अनुसार वह महिला के बुलाने पर पुवायां आया था। विवाहिता ने बताया कि युवक से उसकी जान पहचान है, इस कारण युवक उनके घर आया था। सास गलत आरोप लगा रही हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें