फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पांच दिन पहले नगर से किसी वाहन पर बैठकर घर जाने के लिए रवाना हुआ सिउरा गांव के रामपाल का भतीजा संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वीरेंद्र गत मंगलवार को सुबह किसी काम से तिलहर गया और वहां से किसी वाहन से लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। अगले दिन से उसकी रिश्तेदारियों और परिचितों में खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान केवल इतना मालूम हो सका कि वीरेंद्र लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे कपसेड़ा गांव के पास वाहन से उतरता देखा गया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें