फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर के स्थापना दिवस पर कलशयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर कलशयात्रा निकाली गई। इस बीच ढोल की थाप पर श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए झूम उठे। भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत सक्षम विभाग संयोजक नीरज वाजपेयी, जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, महासचिव योगेंद्र मोहन त्रिपाठी ने किया। इसके बाद कलशयात्रा में महिलाओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलशयात्रा गर्राघाट पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी।
गाजे-बाजे और ढोल के साथ निकाली गई कलशयात्रा का लोगों ने कई जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर में विशेष पूजा और अनुष्ठान किया गया। मंदिर में भजन-कीर्तन आरती के बाद भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में लक्ष्मी कश्यप, संगीता बाजपेयी, योगेंद्र मोहन त्रिवेदी, श्रवण कुमार, सूरज कश्यप, सुनीता कश्यप, सुषमा कश्यप, नेहा बाजपेयी, अरुण कश्यप, रामकुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें