फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकारी गिरोह ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, वॉचर गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। जाल लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गिरोह के लोगों ने सोमवार की रात गश्त पर निकली वन विभाग की टीम के रोक-टोक किए जाने पर वनकर्मी रामगोपाल पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने वनरक्षक रतन लाल की तहरीर पर घायल वनकर्मी का मेडिकल कराने के साथ गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग की पश्चिम बीट के नवदिया बंकी क्षेत्र में तैनात वनरक्षक रतनलाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे वह टीम के कर्मचारी के साथ बरुआ धार गांव के पास गश्त कर रहे थे। तभी वहां बरीबरा गांव के संजीव, जमुना, कमलेश, महिपाल, चंद्रपाल, सुरजीत, अनमोल और एक अन्य अज्ञात युवक जाल लगाकर जंगली जीवों का शिकार करते दिखे।
टीम ने मौके पर जाकर जंगली जीवों का शिकार करने से रोका। इस पर आरोपियों ने लाठी, डंडे और बल्लम लेकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में स्टाफ के वाॅचर रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में आरोपी जाल छोड़कर भाग निकले। टीम ने जंगल से जाल और कुछ डंडे भी बरामद किए हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हमले में घायल वनकर्मी का मेडिकल कराने के साथ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें