फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में तमंचा भी मिला, आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी गांव मलिका के लव भदौरिया का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

खुटार पुलिस ने 24 दिसंबर को खुटार-बंडा रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका था। आरसी देखने पर शक हुआ तो कार की चेसिस नंबर आदि के आधार पर जांच की गई। पता चला कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। तलाशी में कार से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद होने पर पुलिस चालक गांव मलिका निवासी लव भदौरिया को थाने ले आई।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि लव भदौरिया कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और तमंचा लेकर क्यों घूम रहा था? लव भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें