फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरवाजा लगाने के विवाद में डंडे चलने से सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दरवाजा लगाने के विवाद में डंडे चलने से दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव मुबारकपुर निवासी भगवनशरण की पत्नी सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के रमेश कुमार 24 दिसंबर को उनकी तरफ दरवाजा लगा रहे थे। मना करने पर रमेश कुमार, ईश्वरवती, सूरज, रामवीर, ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्र आदेश, सुधीर, पुत्री वर्षा देवी, पति भगवानशरण को भी पीटकर घायल कर दिया गया। धमकी दी गई कि दरवाजा लगाने से रोका तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष से ईश्वरवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुराने मकान में नया दरवाजा लगवा रही थीं। शिवकुमार, आकाश, बटेश्वर, भगवानशरण ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुत्री शिवांशी बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें