फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों के झुंड ने मचाया उत्पात, छज्जा ढहने से दबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। देवरास गांव में जिलेदार सिंह के मकान की छत पर पहुंचे बंदरों के झुंड ने उत्पात मचाया तो छज्जा ढह गया। इसमें घर के बाहर खेल रहा जिलेदार का चार वर्षीय बेटा कार्तिक मलबे में दबकर जख्मी हो गया। घर वाले कार्तिक को निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कार्तिक के पिता जिलेदार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना पाकर वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए। उनके तीन बेटे और एक बेटी में कार्तिक सबसे छोटा होने के कारण परिवार का दुलारा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें