फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
तिलहर में शोभायात्रा में शामिल​ श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न देवी देवताओं के आकर्षक स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे के साथ कीर्तन करते हुए परशुरामपुरी के चारों तरफ घूमकर करीब 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की। बाद में दोपहर करीब 12 बजे भगवान परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जो नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न जगह तोरणद्वार बनाकर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने रास्ते में कई जगह पानी, शर्बत, फल व मिष्ठान वितरित किया। शाम को मंदिर प्रांगण में भंडारा हुआ।

तिलहर में शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा
तिलहर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मोहल्ला निजामगंज स्थित परशुराम धाम से शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान परशुराम और श्रीराम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि व अधिवक्ता शीलेंद्र मोहन मिश्रा ने विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की। समापन पर आयोजक अनुराग मिश्रा, अमरीश पांडे व अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अधिवक्ता श्रीश चंद्र मिश्रा, बीडी शर्मा, रोहित गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शोभायात्रा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा ‘वीरू’, अजीत शर्मा, शीलेंद्र मोहन मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद

पुवायां में भी निकली शोभायात्रा
पुवायां। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में सूखे बाबा स्थान के पास परशुराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला गढ़ी, छावनी, राजा मार्केट, राजीव चौक से होते हुए डाक बंगला रोड पर सिद्धश्वरनाथ मंदिर पर पहुंची। यहां पूजा अर्चना कर विश्राम दिया गया। सपा नेता राजवीर सिंह ने स्टॉल लगवाकर जलजीरा, पानी बांटा। पूर्व एमएलएसी जयेश प्रसाद ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद

तिलहर में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

तिलहर में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें