फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम, किसान नेताओं से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मंडी के किसान भवन में चल धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता कर तीन दिन में समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने, गेहूं बिक्री में किसानों को हो रही दिक्कतों को दूर करने सहित 19 सूत्री मांगों काे भाकियू कार्यकर्ता मंडी के किसान भवन में धरने पर बैठे हैं।
सोमवार को एसडीएम मौके पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं को सुना। गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों की जानकारी पर एसडीएम ने सभी क्रय केद्रों के प्रभारियों, एमओ, एएमओ को मौके पर बुलाकर सख्त हिदायत दी कि जितना बारदाना उपलब्ध है, उसके हिसाब से किसान का गेहूं तौला जाना चाहिए और बारदाना आने पर शेष किसानों के गेहूं की तौल की जानी चाहिए। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनिल सिंह यादव ने एसडीएम को पूर्व में दिया गया ज्ञापन फिर से देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। एसडीएम ने कहा कि तीन दिन में समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता हुई है। जल्द ही समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा, जिससे धरना प्रदर्शन समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें