फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस की आपातकालीन खिड़की से गिरी बच्ची, पहिया गुजरने से कटा पैर

Wed, 23 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। बहराइच से निजी बस में गाजियाबाद जा रही एक बच्ची आपातकालीन खिड़की से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पहिये के नीचे आने से उसका एक पैर कट गया और हाथ भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। सीएचसी से बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बहराइच के थाना सदर के गांव बेगमपुर में रहने वाले संदीप कुमार परिवार सहित गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे नेपाल बॉर्डर के गांव रजनवा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

मंगलवार को संदीप की पत्नी विद्या देवी अपने ममेरे ससुर बाबूलाल, ननद शिवानी, अपनी छह वर्षीय पुत्री नैना और मासूम बेटे के साथ निजी बस से गाजियाबाद लौट रही थी। खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर के पास बस की आपातकालीन खिड़की के पास बैठी नैना ने शीशे से बाहर हाथ निकाला तो खिड़की खुल गई। इससे नैना नीचे गिर गई और बस के पहिये के नीचे आने से उसका एक पैर कट गया। उसका एक हाथ भी जख्मी हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नैना की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। इधर, बस चालक मौका पाकर भाग गया। सीएचसी से रेफर करने के बाद डॉक्टर मौके से चले गए। इसके काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बच्ची को लेकर शाहजहांपुर के लिए चली गई। इससे काफी देर तक बच्ची सीएचसी में ही दर्द से कराहती रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल आई थी।

उसकी मरहम पट्टी कर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि बस के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें