शाहजहांपुर। मोहल्ला बाडूजई स्थित वीथिका तौकीर आर्टकेड में एक शाम एसए जाफर के नाम शीर्षक से हुए समारोह में कवियों व शायरों ने खूब तालियां बटोरीं। इस बीच शायरा सबा नकवी सबा के काव्य संग्रह इनसाइड द लेटर्स का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रतीश गर्ग ने दीप जलाकर किया। महफिल में अलीगढ़ से आए तौकीर सा, असगर यासिर, हमीद खिजर, खलीक शौक, गुलिस्तां खान, फैसल फैज, फहीम बिस्मिल, शाहिद रजा, शाहीना खातून शबनम, राशिद हुसैन राही आदि ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। फहीम बिस्मिल के संचालन में हुए कार्यक्रम में आयोजक डॉ. मोहम्मद कमर, डॉ. ऊषा गर्ग, सुधाकर तिवारी, सैयद नईम, ठाकुर दिनेश सिंह, मैनाज सय्यदा, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।