फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ननिहाल में रह रही पांच माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बुझिया में पांच माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची की नानी का आरोप है कि जेवरों को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान बच्ची की दबकर मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुझिया निवासी रोली देवी की शादी लखीमपुर के थाना मितौली के गांव लालपुर निवासी कपिल कुमार से हुई है। कपिल कुमार हरिद्वार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और इन दिनों वह हरिद्वार में हैं। रोली देवी एक माह से पांच माह की पुत्री अनुराधा के साथ मायके में मां रामलड़ैती देवी के साथ बुझिया में रह रहीं हैं।
रामलड़ैती देवी के अनुसार 20 जुलाई को उनके पुत्र राहुल और दो देवरों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट होने पर रोली देवी बचाने आईं, उसकी गोद में अनुराधा भी थी। डंडा लग जाने से रोली और अनुराधा गिर गईं। नीचे दबने से अनुराधा की हालत बिगड़ गई। रात होने के कारण अनुराधा का इलाज नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय अनुराधा ने दम तोड़ दिया। सोमवार रात पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए और बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्टया पता चला है कि बच्ची बीमार थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें