शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन कोर्ट में मिलावटखोरी के आरोपियों के विरुद्ध वाद दायर किया गया। इसमें जनवरी में 13 आरोपियों के विरुद्ध आठ लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि जलालाबाद के गांव पुरैना निवासी ब्रजकिशोर पर दो वस्तुओं पर मिलावट के आरोप में दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमद नगर निवासी विक्रेता सुनील कुमार व खिरनीबाग निवासी मालिक विवेक पर 40 हजार, तिलहर के दातागंज मोहल्ला निवासी विक्रेता अखिलेश पर 30 हजार, सदर बाजार के नवनीत पर 35 हजार, चौक कोतवाली गांव मौजमपुर निवासी जितेंद्र पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिजलीपुरा निवासी ओमप्रकाश पर 30 हजार, तिलहर मोहल्ला उम्मरपुर निवासी जाकिर अली पर 30 हजार रुपये, निगोही के गांव बरइया निवासी वीरपाल पर 30 हजार, पुवायां मोहल्ला कसभरा तकिया मंडी निवासी अमीन पर एक लाख 80 हजार रुपये, जलालाबाद के मोहल्ला रामनगर निवासी मधुकर पर 45 हजार व गुनारा निवासी अशोक कुमार पर 35 हजार का जुर्माना लगाया गया है। कटरा में रितिक पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।