शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने पहुंचे सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) अंकित शर्मा ने एक स्टॉल पर खुला नमकीन मिलने पर कार्रवाई करते हुए संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
एसीएम अंकित शर्मा ने टीटीई के साथ अमरनाथ ट्रेन में चेकिंग भी की। प्लेटफॉर्म एक पर बिजली कार्यालय के पास स्थित एक स्टॉल को चेक किया, जहां नमकीन के पैकेट से हवा निकली मिली। नियमों के उल्लंघन पर स्टॉल संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि एसीएम ने निरीक्षण कर कार्रवाई की है। संवाद