तिलहर। परवेजपुर गांव में मंगलवार की रात खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए 42 वर्षीय रामनिवास की बिजली के टूटे तार से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
परवेजपुर निवासी सुखबीर ने बताया कि उनके बड़े भाई रामनिवास मंगलवार की रात करीब नौ बजे खेत में गेहूं की फसल की छुट्टा पशुओं से रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खेत में कुछ पशु घुस आए। उन्हें भगाने के लिए रामनिवास उनके पीछे दौड़े। इसी दौरान रास्ते में पड़े बिजली के टूटे हुए तार से उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगरिया पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा विशेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद राम निवास की पत्नी किरन समेत पुत्र अनिल, सुनील, राजपाल बाबू और पुत्री गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद