फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल लेकर मंडी पहुंचा किसान

विज्ञापन
तिलहर में मंडी में पेट्रोल की पिपिया लेकर पहुंचे राकेश शर्मा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। धान की तौल न होने पर कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे उस्मानपुर टिसुई गांव के राकेश शर्मा की कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो बुधवार को वह आत्मदाह करने के इरादे से पिपिया में पेट्रोल लेकर मंडी परिसर जा पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा करते हुए अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने की कोशिश की। हालांकि, सूचना पाकर वहां पहुंचे मंडी सचिव ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

राकेश पिछले 15 दिन से मंडी में स्थापित आरएफसी के क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे थे। केंद्र प्रभारी हरिओम धान में नमी मानक से ज्यादा बताकर उन्हें हर बार लौटा देते थे। इस दौरान उनके धान का ढेर मंडी में लगा रहा। अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होते देख उनका धैर्य जवाब दे गया। वह एक पिपिया में पेट्रोल भरकर क्रय केंद्र पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका धान तत्काल नहीं तौला गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
उन्हें पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेलते देख मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह और कई आढ़ती मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राकेश को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आत्मदाह की जिद पर अड़े रहे। बाद में मंडी सचिव ने उन्हें शांत कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मंडी सचिव ने बताया कि राकेश का धान खराब होकर काला पड़ जाने के कारण उसकी तौल नहीं की गई और किसान को भी यही बात समझाई गई। केंद्र प्रभारी हरिओम के अनुसार, पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

केंद्र प्रभारी ने दी तहरीर
तिलहर मंडी के केंद्र प्रभारी विपणन हरिओम ने तिलहर थाने में तहरीर देकर बताया कि कृषक राकेश शर्मा के नाम से मंडी में धान तौलाने के लिए टोकन मिला था। धान की गुणवत्ता काफी खराब थी। इसके चलते अस्वीकृत कर दिया। इसके अतिरिक्त दो अन्य व्यक्ति एक महीने से मंडी में धान तौलवा रहे हैं, जो बिचौलिए प्रतीत होते हैं। आरोप है कि इनमें एक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें