फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पलिया हाईवे पर जापानी तकनीक से होगा कारखाने का निर्माण

विज्ञापन
जलालनगर बाहर चुंगी पलिया हाईवे के पास जमीन का सर्वे करती जापान डेलिगेशन की टीम। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कूड़ा निस्तारण से एनर्जी उत्पादन के लिए नगर निगम क्षेत्र में कारखाना स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित जमीन का सर्वे जापान प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया।
विज्ञापन

जापानी तकनीक से कारखाने में वेस्ट एनर्जी संयंत्रों का उत्पादन कर देशभर में विक्रय किया जाएगा। कूड़े से मशीनों में प्रयुक्त होने वाला तेल और चारकोल का उत्पादन भी किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मार्गदर्शन में कारखाना जनपद में स्थापित करने के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ जापान की टीम जिले में पहुंची।
टीम ने पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र समेत नगर निगम के अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया। प्रेसिडेंट इंडियन एसोसिएशन ऑफ जापान डॉ. संजीव मेहरोत्रा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जलालनगर के बाहर चुंगी पलिया बाइपास के पास जमीन का सर्वे किया।
विज्ञापन

यहां पर करीब 1300 वर्ग मीटर जमीन है। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण करने का उद्देश्य ऐसे कारखाने की स्थापना करना है जिससे वेस्ट टू एनर्जी संयंत्रों का उत्पादन कर देश भर में विक्रय किया जा सके।
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस संयंत्र को लगाए जाने की योजना है। जापानी प्रतिनिधिमंडल के इचीपूरा कोकी, ईतो तोमो आकी, सूयामा योशिमाशा, अरिमा योशिकी के साथ नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने हनुमत धाम का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें