फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में मिले कर्मचारी ने सुरक्षा अधिकारी को सीढि़यों से गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक के निरीक्षण में नशे में मिले कर्मचारी को बाहर निकाले जाने के दौरान उसने सिक्योरिटी ऑफिसर को बरामदे की सीढ़ियाें से धक्का देकर गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम 06: 30 बजे प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। लेखा अनुभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी ऋषिकेश शराब के नशे में मिला। प्रधान प्रबंधक ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर उसे मिल गेट से बाहर निकालने के लिए कहा। सिक्योरिटी ऑफिसर रामकिशोर जैसे ही उसे पकड़े हुए कार्यालय के बरामदे में पहुंचे कि अचानक उसने उन्हें धक्का दे दिया।
सीढि़यों से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि घटना की पुलिस को तहरीर दे दी गई है। आरोपी को नौकरी से निकालने की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें