फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब में गिरावट से तेज हवा के साथ बादल छाए रहने के आसार

विज्ञापन
सदर बाजार में तेज गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में 25 से 30 किमी तेज रफ्तार से गर्म हवा चली। लोग धूल से बचने के लिए चश्मा और मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम में 1.2 डिग्री और न्यूनतम में 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि आर्द्रता 49 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम है। वायुदाब गिरने से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें