फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेंगी पद्मावत समेत एक दर्जन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार 11 दिसंबर से पद्मावत सहित एक दर्जन ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को मेरठ, दिल्ली, रक्सौल, मुजफ्फरपुर आदि जगह जाने के लिए सहूलियत होगी। हालांकि अभी ये सभी ट्रेनें कोविड-19 स्पेशल नाम से जानी जाएंगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि ट्रेन चलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का आदेश प्राप्त हुआ है। शुक्रवार 11 दिसंबर से पद्मावत एक्सप्रेस 04208/07 दिल्ली से 12 और प्रतापगढ़ से 13 दिसंबर को चलेगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल 04218/17 चंडीगढ़ से 14 दिसंबर और उसी दिन वापसी में प्रयागराज संगम से चलेगी। दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 04205/04 दिल्ली से 11 और फैजाबाद से 14 दिसंबर को चलेगी। इसी तरह 04016/15 सद्भावना एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से 18 और रक्सौल से 20 दिसंबर, 04014/13 सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार से 14 तथा एलएलएन से 15 दिसंबर, 04018/17 सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार से 16 एवं रक्सौल से 17 दिसंबर को रवाना होगी। 04008/07 सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार से 15 व रक्सौल से 16 दिसंबर को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें